जौनपुर, सितम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहू कल्याण समिति से जुड़ी करीब तीन सौ आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में दोपहर बारह से दो बजे तक नारेबाजी के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आशा और आशा संगिनियां लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। टीकाकरण, शिशु स्वास्थ्य और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में उनकी जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी उसका लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- समूह सखियों ने बीडीओ को दिया ज्ञापन उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्...