शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- आनावा गांव की आशा वर्कर रीता ने गांव के बबलू पुत्र रामपाल और उसके दो साथियों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रीता के अनुसार 23 नवंबर की शाम करीब सवा सात बजे तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे और बिना वजह गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने रीता की मां रामबेटी और भाई धर्मराज को भी अपमानित किया और धमकी दी कि उसे आशा वर्कर का काम नहीं करने देंगे। रीता ने जान-माल के खतरे की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.