फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। आशा वर्कर यूनियन की एक बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान हेमलता ने की। वहीं संचालन जिला सचिव सुधा ने किया। बैठक में फैसला लिया गया कि ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स के आह्वान पर छह अक्तूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रधान हेमलता और सचिव सुधा ने कहा कि आशा वर्कर प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और जिले की सभी आशा वर्करों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है। यूनियन की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी को तत्काल लागू करना, ऑनलाइन काम का दबाव बंद करना, सरकारी कर्...