रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में सभी ब्लॉकों में बैठकें और सम्मेलन आयोजित कर जल्द जिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में आशा वर्कर्स की समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू के राज्य सचिव केके बोरा ने कहा कि देशभर में महिला स्कीम वर्कर्स के श्रम का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स से स्वास्थ्य विभाग के तमाम छोटे-बड़े कार्य कराए जाते हैं, लेकिन उन्हें अब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन नहीं दिया गया है। यूनियन की जिला सचिव रीता कश्यप ने कहा कि आशा वर्कर्स ने एक्टू के नेतृत्व में यूनियन बनाकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी का दर...