नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली की आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित योजना के तहत बड़ी संख्या में पहुंचीं आशा वर्कर्स ने सरकार से उनकी मांगें जल्द पूरा करने की अपील की। उनकी मुख्य मांग है कि इंसेंटिव बढ़ाकर कम से कम 15,000 रुपये किया जाए, लंबित फाइलों को तुरंत पास किया जाए और उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी के बीच चेतावनी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन की अध्यक्ष शिक्षा राणा, महासचिव ऊषा ठाकुर, सुजाता, सरोज के साथ-साथ नेशनल पब्लिक हेल्थ एलायंस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने भी संबोधित किया। एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले उनकी मुलाकात स्वास्थ्य सचिव से हुई थी, जिन...