कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आशा वर्करों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्करों ने कलेक्ट्रेट के सामने जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। आशा वर्करों को समझाने आए सीएमओ व एसीएम की भी उन्होंने एक न सुनी। सीएमओ से बातचीत के दौरान आशा वर्करों से नोकझोंक व कहासुनी भी हुई। आखिरकार आशा वर्करों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।बकाया मानदेय, स्थायी करने और मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर आशा वर्करों ने प्रदेश सरकार और सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। सीएमओ के बातचीत करने पर आशा वर्कर बोलीं पहले उनका बकाया मानदेय दें। अगर नहीं दे सकते तो बात न करें। आखिरकार आशा वर्करों ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौं...