बलिया, अप्रैल 12 -- बलिया। सिनेमा जगत की प्रसिद्ध गायिका 92 वर्षीयाआशा भोंसले के निधन की खबर सुनकर जिले के कवियों, साहित्यकारों में शोक की लहर दौड़ गई। साहित्य चेतना समाज की ओर से आनंद नगर कार्यालय पर शोक सभा हुई। उपस्थित लोगों ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया। साहित्यकार डॉ भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि वह उनके निधन से संगीत जगत को पहुंची क्षति की निकट भविष्य में भरपाई असंभव है। डॉ शशि प्रेमदेव ने कहा कि उनकी आवाज सदैव गूंजती रहेगी। इस मौके पर डॉ. नवचंद्र तिवारी, राजकुमार मिश्र, डॉ. कादंबिनी सिंह रामेश्वर सिंह, प्रेमचंद गुप्त आदि ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...