नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था। आशा के निधन से ना सिर्फ परिवार वाले, फैंस दुखी हुए बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा। अब आशा भोसले के निधन के बाद अनुपम खेर उनके घर गए और उन्होंने कहा कि घर में एक गहरी चुप्पी थी, लेकिन कहीं न कहीं आशा जी की गुनगुनाहट की आवाज भी सुनाई दी।अनुपम खेर ने क्या कहा अनुपम ने एक फोटो शेयर की है जिसमें आशा जी की फोटो के सामने अनुपम, आशा भोसले के बेटे और पोती के साथ खड़े हैं। वहीं उनकी फोटो के सामने एक चेयर पर तिरंगा रखा है। फोटो शेयर कर अनुपम ने लिखा था, 'शांति की आवाज। आज आशा जी के घर गया उन्हें श्रद्धांजलि देने। घर में एक गहरी चुप्पी थी। लेकिन फिर भी उस शांति में मुझे उनके गुनगुनाहट की आवाज सुनाई दे रही थी। उनकी आवाज हर कोने में, हर स्मृति में गूंजती है।' यह भी पढ़ें- अन...