इस्लामाबाद, अप्रैल 14 -- हाल ही में भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने से पूरी दुनिया के साथ-साथ पाकिस्तान में भी उनके प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लेकिन, पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल 'जियो न्यूज' को आशा भोसले को उनके गीतों के जरिए श्रद्धांजलि देना भारी पड़ गया है। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने जियो न्यूज को 'भारतीय कंटेंट' प्रसारित करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। इस तानाशाही कदम के बाद पेमरा को पाकिस्तान के भीतर ही फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। नोटिस के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़ास निकाल रहे हैं कि पाकिस्तान की सेना को आशा भोसले का सम्मान बर्दाश्त नहीं हुआ। इसीलिए अपनी कठपुतली पेमरा के जरिए न्यूज चैनल को नोटिस भिजवाया है।क्या है पू...