नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- संगीत जगत की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल को निधन हो गया है। आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत के दीवानों के बीच शोक है। आशा भोसले एक बेहद शानदार गायिका थीं। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपनी आवाज से सुरों को सजाया। आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है। आशा भोसले के जीवन की बात करें तो उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था।9 साल की उम्र में छूट गया था पिता का साथ आशा भोसले एक म्यूजिकल परिवार से ही आती थीं। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक जानेमाने क्लासिक्ल सिंगर और स्टेज एक्टर थे। आशा जब 9 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर बाद में मुंबई आ गया। अपने परिवार को सहारा देने के लिए आशा भोसले और उनकी ...