छपरा, अप्रैल 12 -- छपरा। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति के वरिष्ठ सदस्य उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह क्रांति, ई० रामचंद्र सिंह पटेल व राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर हिंदी फिल्म जगत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोर्चा के नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोंसले देश की महान व लोकप्रिय गायिका थीं। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में अपनी मधुर आवाज से अनेक सुपरहिट गीत गाए, जो उन्हें हमेशा के लिए अमर बना गए। नेताओं ने कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत और कला-संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्च...