रांची, अप्रैल 28 -- ​रांची। मेरी आवाज मेरी पहचान संस्था की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि तीन मई को चैंबर भवन दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोंसले व अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। ​संस्था के संस्थापक कुमार गहलोत और सचिव कविता होरो ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य के कई कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है। मौके पर चैंबर के आनंद जालान, किशन अग्रवाल, शिव किशोर शर्मा,​ गिरिजाशंकर पेड़ीवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...