मऊ, सितम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में गुरुवार को आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि और लंबे समय से रुके भुगतानों को तत्काल जारी करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा। यह भी पढ़ें- आशा संगिनी हुईं लामबंद, कारागार मंत्री को सौंपा ज्ञापनप्रदर्शन का कारण प्रदर्शन कर रहीं आशा बहुओं ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का टीबीआई भुगतान अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा टीबी मरीजों के इलाज से जुड़े आशा कार्यकर्ताओं की वर्ष 2024 से 2026 तक की प्रोत्साहन राशि भी लंबित है। उन्होंने सभी रुके हुए भुगतानों को जल्द जारी करने की मांग की। आशा बहुओं ने कहा कि टीबी मरीजो...