कटिहार, जून 8 -- बरसोई निज प्रतिनिधि बरसोई प्रखंड क्षेत्र में आशा बहाली प्रक्रिया में धांधली एवं अनियमितता के लेकर रोशन अग्रवाल द्वारा पूर्णिया आयुक्त के समक्ष याचिका दायर किया था जिसके तहत पूर्णिया आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में 4 सदस्यीय जांच टीम सोमवार को बरसोई पहुंची और मामले की विस्तृत जांच शुरू की। जांच टीम ने बरसोई अनुमंडल अस्पताल स्थित उपाधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं की बहाली से संबंधित सभी अभिलेखों एवं दस्तावेजों की गहन जांच की। टीम ने चयन प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड को बारीकी से खंगाला। इसके साथ ही भवानीपुर पंचायत के मुखिया के जगह पर मुखिया पति से भी पूछताछ की गई और आम सभा के माध्यम से हुई चयन प्रक्रिया की जानकारी ली गई आरपीएमयू पूर्णिया के अधिकारी कैसर इकबाल ने बताया कि सभी पंचायतों...