देहरादून, अप्रैल 8 -- देहरादून। विधानसभा में आशा फैसिलेटटरों के एक शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने कहा कि सरकार ने आशा बहनों का मानदेय बढ़ाया, लेकिन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली फैसिलेटटरों को छोड़ दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद कम यात्रा भत्ते, खराब गुणवत्ता वाली वर्दी और पीएलए बैठकों का भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये करने की मांग उठाई। साथ ही, कार्यभार कम करने के लिए 15 से 20 आशाओं पर एक फैसिलेटटर नियुक्त करने का आग्रह किया। मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान टिहरी जिलाध्यक्ष मुन्नी उनियाल और जिला महामंत्री किरण बिष्ट मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.