मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट जिला शाखा मुंगेर की जिलाध्यक्ष ऊषा देवी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सिविल सर्जन से मिलकर वेतन भुगतान की मांग की। वार्ता में पीएससी सदर, बरियारपुर, हवेली खड़गपुर की आशा कार्यकर्ता व फैसलेटर ने भाग लिया। वार्ता में आशा के लंबित वेतन के भुगतान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,मैनेजर, डीसीएम द्वारा की बरती जा रही लापरवाही से शिष्टमंडल ने सिविल सर्जन को अवगत कराया। सिविल सर्जन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित मैनेजर, डीसीएम को शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। संघ की अध्यक्ष ऊषा देवी ने 25 मार्च 2026 तक सभी पीएससी की आशाओं को भुगतान नहीं होने पर आंदोलन दी है।---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...