हरदोई, दिसम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। शहर में शुक्रवार देर शाम आशा नगर गेट के पास अज्ञात लोगों द्वारा किए गए पथराव में कक्षा 11 का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को कोचिंग से घर लौटते समय निशाना बनाया गया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आशा नगर निवासी पवन मिश्रा ने बताया कि वह आरएस राइस मिल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका 16 वर्षीय पुत्र अभय मिश्रा शहर के जीआईसी में कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार देर शाम अभय कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कैनाल रोड पर आशा नगर गेट के सामने करीब 10 अज्ञात लोगों ने अचानक ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान एक ईंट अभय के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.