आशा देवी, पार्षद बबन साह व गगन देव निर्विरोध निर्वाचित
मधुबनी, मई 27 -- राज कुमार पासवान फुलपरास,एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को प्रेक्षक जिला पंचायती राज पदाधिकारी राकेश कुमार की उपस्थिति एवं एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनीश कुमार के देखरेख में फुलपरास नगर पंचायत सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने पर सभी सदस्यों ने निर्विरोध चुनाव करने का निर्णय लिया। सशक्त स्थाई समिति के पद पर संख्या 10 की पार्षद आशा देवी, वार्ड संख्या 13 के पार्षद बबन साह व वार्ड संख्या 15 के गगन देव कुमार को निर्विरोध चुनाव कर लिया गया। चुनाव के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी कुणाल कुमार, बीडीओ अतुल कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : सशक्त स्थायी समिति चुनाव संपन्न, सुपौल-वीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.