लखीसराय, अप्रैल 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मंगलवार को आशा दिवस मनाया गया। इसमें प्रखंड के मीरा और संध्या ग्रुप की आशा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। यह बैठक 2 बजे से थी। करीब धूप के कारण आशा कार्यकर्ताओं को सीएचसी जाने में कठिनाई हुई। सर्वे, डीयू, लिस्ट, मोबाइल आदि के साथ आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इन्हें निर्देश दिया गया। सीएचसी में परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण का भी कार्य किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...