भभुआ, अप्रैल 7 -- भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर गृह भेंट कर शिशु व धातृ माता को सुझाव देने को कहा (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आशा दिवस मनाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत, गृह भेंट, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, गैर संचारी रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, यक्ष्मा नियंत्रण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समीक्षा की गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समुदाय स्तर पर नियमित गृह भेंट कर आवश्यक सुझाव देने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में टीबी उन्मू...