आशा को मिला परिवार नियोजन पोर्टल का प्रशिक्षण
मधुबनी, फरवरी 23 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम (एफपी-एलएमआईएस) पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के सहयोग से पीरामल फाउंडेशन के पंकज कुमार एवं बीसीएम शंभू कुमार द्वारा आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र के योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की जानकारी देने, पोर्टल पर इंडेंट करने एवं खपत की ऑनलाइन प्रविष्टि करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही समुदाय स्तर पर बैठक आयोजित कर परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.