आशा को भुगतान न होने पर 12 प्रखंडों के उत्प्रेरक से जवाब-तलब
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं को भुगतान नहीं होने पर सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने 12 सीएचसी के उत्प्रेरकों और लेखापालों से जवाब-तलब किया है। जिन प्रखंड उत्प्रेरक और लेखापालों से जवाब तलब किया गया है उनमें बंदरा, बोचहां, गायघाट, कटरा, कुढ़नी, मड़वन, मीनापुर, मोतीपुर, मुरौल, मुशहरी, पारू और सरैया शामिल हैं। विभाग की जांच में इन प्रखंडों में काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को राशि का भुगतान लंबित है। इसके अलावा आशा फैसेलिटेटर का भुगतान भी लंबित है। सभी को 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है। सभी पीएचसी के उत्प्रेरक और लेखापाल को उनके यहां कितने आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान बकाया है, इसकी सूची भी भेजी गई है। यह भी पढ़ें- हड़ताल के बीच पंचायत सचिवों ने किया 2.50 करोड़ का भुगतान, जांच के आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.