बांका, जून 12 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आशा दिवस की बैठक में प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को आगामी 28 जून से चलने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रक्षिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह, नोडल अधिकारी डा खेमानी गोपाल राम और बीसीएम नजीबुद्दीन ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान पांच दिवसीय टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गठित टीम और संख्या, टीका कर्मी की संख्या। सुपरवाइजर, मॉनिटरिंग अधिकारी आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में टीका कर्मियों को टीकाकरण के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 - 18 जून को बेलहर उच्च विद्यालय परिसर में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए शिविर का आयोज...