सिमडेगा, दिसम्बर 29 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ आरसी मिशन चर्च पल्ली पारिस में आशा के तीर्थ यात्री के जुबिली वर्ष के समापन के मौके पर पत्थलगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से पल्ली पुरोहित सह डीन प्रीस्ट फादर राजेश केरकेट्टा,फादर एरिक जोसेफ कुल्लू,सहायक पल्ली प्रीस्ट रफाएल केरकेट्टा,एवं फादर क्लेमेंट लकड़ा एवं प्रीस्ट अल्बिनुस केरकेट्टा,ब्रदर लिनुस केरकेट्टा, ब्रदर विजय तिर्की, सिस्टर माता अंजलिना मिंज, सिस्टर सुषमा तिग्गा, सिस्टर रेशमा डुंगडुंग,सिस्टर सेलेस्टिना टोप्पो उपस्थित थे। कार्यक्रम में पेरिश कैथोलिक सभा के समिति अध्यक्ष अल्बिनुस लुगुन, उपाध्यक्ष जोसेफ सोरेंग सहित समिति के अन्य सदस्य, मुंशी शिलानंद बागे,युवा संघ अध्यक्ष सिमोन बडिंग,महिला संघ की महिला नेत्री एवं बड़ी संख्या में मसीही विश्...