आशा की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटी
मुंगेर, जुलाई 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। आशा एवं आशा फैसिलिटेटर की तीन सूत्री मांगों के समर्थन में 27 जून से जारी राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार की शाम समाप्त हो गई। संघ के निर्णय के बाद मंगलवार से सभी आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लौट गई हैं। गोपगुट के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने बताया कि, संगठन द्वारा हड़ताल वापस लेने के निर्णय के बाद सभी सदस्य नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में जुट गए हैं। हड़ताल समाप्ति की सूचना लिखित रूप से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के प्रभारी उपाधीक्षक को मंगलवार को दिया गया। इधर, हड़ताल समाप्त होने से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ी राहत मिली है। अब गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसव पूर्व जांच,सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने,नवजात एवं शिशुओं की देखभाल, नियमित टीकाकरण,पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.