सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- शिवहर। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट की मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम, गैर संचारी रोग कार्यक्रम, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं री स्क्रीनिंग की प्रगति समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा स्क्रीनिंग कार्य में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान एवं जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत लंबी भुगतान को अविलम्व निष्पादित करते हुए इससे से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने आशा के चयन से संबंधित प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि जल्द से जल्द रिक्त पदों पर ग्राम सभा का आयोजन कर आशा कार्यक...