सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनमंच सभागार में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कुल 36 आशाओं, 3 आशा संगिनियों सहित चिकित्सा अधिकारियों, बीपीएम, बीसीपीएम, बीएएम, आरसीएच ऑपरेटर एवं सीएचओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की प्रथम पंक्ति की कर्मठ कड़ी हैं। उनकी सक्रिय सहभागिता से विभाग की विभिन्न योजनाओं को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सम्मेलन मे...