हमीरपुर, दिसम्बर 16 -- हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल की आशा कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रमेड़ी तरौस निवासी ज्योति पत्नी संदीप जिला महिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह अपने करीबी ललिता को देखने ब्रजराज हॉस्पिटल गई थीं। हॉस्पिटल से बाहर निकलने के दौरान एक महिला बाइक से युवक के साथ आई और उसके साथ हाथापाई करने लगी और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इससे पूर्व भी उक्त महिला आशा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर चुकी है। वहीं महिला उपनिरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.