एटा, जून 21 -- प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अलीगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने आशा कार्यकर्ता प्रेमलता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की परिस्थितियां क्या थीं और इस पूरी प्रक्रिया में उनकी भूमिका क्या रही, इन सब कारणों की जांच की जा रही है। दो दिन पहले गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया था। चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव की संभावना बताते हुए कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी थी। बाद में आशा कार्यकर्ता की सलाह पर प्रसूता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई घंटे बाद प्रसव कराया गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव प्रक्रिया में हुई देरी के कारण नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परि...