गोपालगंज, मार्च 7 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता जिले में कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को बरकरार रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। जिसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कालाजार के संभावित मरीजों की पहचान करेंगी। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के निर्देश पर कालाजार, पीकेडीएल और एचआईवी-वीएल के संभावित मरीजों की खोज के लिए प्रभावित राजस्व गांवों में व्यापक सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2025 के नवंबर तक जिन क्षेत्रों में कालाजार के मरीज पाए गए हैं, उन गांवों में विशेष रूप से यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे मरीजों के घर के चारों दिशाओं में स्थित 50-50 घरों में जाकर ...