हल्द्वानी, जुलाई 9 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में आशाओं ने वर्ष 2021 में किए गए 11,500 रुपये मासिक मानदेय के वादे को लागू करने, कर्मचारी का दर्जा, पेंशन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल से लेकर स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी सर्वे और अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो न्यूनतम वेतन मिलता है, न कर्मचारी का दर्जा और न ही सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से मिल...