खगडि़या, मई 23 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को आशा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं के बीच ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें लू से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, बीएचएम रूपक कुमार और बीसीएम नीतू कुमारी ने किया। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ओआरएस का वितरण करें। उन्हें लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने पर ओआरएस बहुत लाभदायक होता है। यह भी पढ़ें- बच्चों को दी गई लू से बचाव की जानकारी लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में बाहर नि...