बेगुसराय, अगस्त 20 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के अंतर्गत गुरुवार को खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को एम आशा ऐप का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद ने की। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी एवं समीक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी होगी। सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से लाभार्थी पंजीकरण, होम विजिट की डिजिटल एंट्री, कार्य प्रगति की रिपोर्टिं...