आशा कार्यकर्ताओं के लिए मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण शुरू
रांची, अगस्त 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 'इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल-आशा' पर आधारित 10 दिवसीय आवासीय रीजनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का सोमवार को रांची-खूंटी मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट्स में औपचारिक शुभारंभ हुआ। 12 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की मेजबानी में किया जा रहा है। यह देश का पहला क्षेत्रीय प्रशिक्षण है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं के लिए तैयार समग्र एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल पर मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि ग्रामीण क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.