मुंगेर, मार्च 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के हवेली खड़गपुर और बरियारपुर प्रखंड में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय और अन्य आवंटित राशि के वितरण में बरती जा रही शिथिलता को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। राशि उपलब्ध होने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किए जाने के मामले में सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने दोनों प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और लेखापाल से स्पष्टीकरण तलब किया है।​48 घंटे का अल्टीमेटम, होगी कठोर कार्रवाईः​मंगलवार को सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे के भीतर उपलब्ध राशि का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो संबंधित अधिकार...