लखीसराय, फरवरी 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाई के दिवाकर ने नगर परिषद एवं प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के बकाए मानदेय के भुगतान का निर्देश दिया है। यह मानदेय पिछले अगस्त 25 से जनवरी 26 तक का है और इन सभी महीने के भुगतान करने का निर्देश है। प्रभारी ने बुधवार को लेखापाल राहुल कुमार को कागजात अविलंब तैयार कर राशि को खाते में भेजने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...