किशनगंज, अप्रैल 17 -- किशनगंज। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में जिले में आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (भीएचएसएनडी )अब एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, बल्कि समुदाय को जागरूक और सहभागी बनाने पर भी विशेष बल दिया गया। इस पूरे अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम कड़ी के रूप में उभरकर सामने आई, जिन्होंने घर-घर जाकर लाभार्थियों को चिन्हित किया, उन्हें केंद्र तक लाया और सेवाओं का लाभ दिलाने में सेतु का काम किया। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़े के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अभियान में मानव श्रृंखला बनाई जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के निरीक्षण क...