बागपत, अप्रैल 7 -- बिनौली। बरनावा गांव में मंगलवार को कुत्तों ने हमला कर आशा कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया है। बरनावा गांव निवासी संतोष पत्नी सुरेंद्र पाल शर्मा स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है। वह सुबह घर से ड्यूटी करने जा रही थी। रास्ते में दो कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिससे वह लुलुहान हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह महिला को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। घायल को बिनौली सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़वाकर कहीं दूसरी जगह छुड़वाने की मांग की है। शेखपुरा गांव में बंदरों ने घर में काम कर रही वृद्ध महिला मामनी पत्नी यूसुफ पर हमला बोलकर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्...