बरेली, मई 20 -- उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष शिववती के नेतृत्व में बुधवार को आशा कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि बीते 6 फरवरी को उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में 13 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक आगे की वार्ता नहीं हुई। इससे आशा वर्कर्स में नाराजगी है। ज्ञापन में 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 6000 रुपये करने, मातृत्व अवकाश, साप्ताहिक अवकाश, स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा बढ़ाने की मांग की गई। हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर वसूली का आरोपबरेली। यह भी पढ़ें- मानदेय को लेकर आशाओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन वार्ड 64 के पार्षद ने हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पार्षद जयप्रकाश ...