गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। गांव में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक वर्कर आशा कार्यकर्त्रियों को अब सर्प दंश प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जा रही है। चरगांवा ब्लॉक के सभागार में राहत आयुक्त कार्यालय में 210 आशा कार्यकर्त्रियों को तीन बैच में प्रशिक्षित किया गया। इसका आयोजन स्वास्थ्य विभाग ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता एवं उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल मौजूद रहीं। आपदा मित्र द्वारा सभागार में लगे प्रोजेक्टर से विजुअल जोड़कर आशा कार्यकर्त्रियों को सर्प दंश से बचाव, सावधानियां, प्रबंधन एवं जुड़ी भ्रांतियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्यकर्त्रियों को चंद्रभान गौड़, कुमारी सोनकर, चंद्र गोविंद एवं सुरेश सिंह ने प्रशिक्षित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.