लखनऊ, फरवरी 18 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आशा कार्यकर्त्रियों ,आंगनबाड़ी, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर सीएम का आभार जताया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि आशा बहुओं को मानदेय के रूप में प्रतिमाह 2000 से ढाई हजार रुपये दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने आशाओं के दर्द को समझा। इसके लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती है और आशा कार्यकर्त्रियों को 18000 मानदेय देने की मांग करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...