आशा कार्यकत्रियों का आंदोलन आज
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर। बकाया भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों का आंदोलन बुधवार को होगा। आशा कार्यत्रियां बुधवार को डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान वह सरकारी अस्पताल पर स्वास्थ्य अभियानों का बुधवार को बहिष्कार करेंगी। आशा वर्कर यूनियन के अध्यक्ष मीनू प्रजापति ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बगैर बाउचर वाले भुगतान का रिकार्ड जारी नहीं कर रहा है। जिले के स्वास्थ्य महकमे पर आशा कार्यकत्रियों का करीब 20 करोड़ रुपये बकाया है। विभाग ने आभा कार्ड, गोल्डन कार्ड, नसबंदी, प्रसव अभियान का लंबे समय से भुगतान नहीं किया है। यह चिंताजनक है। इससे कार्यकत्रियों का शोषण हो रहा है। यह भी पढ़ें- आनलाइन बिक्री के विरोध में आज बंद रहेंगी दवा की दुकानें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.