जौनपुर, जुलाई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आशा एवं आशा संगिनी कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आशा संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह की उपस्थिति में पुणे (महाराष्ट्र) में लिए गए निर्णय के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। धरना प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला मंत्री शेषनाथ पाठक तथा उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। आशा जिला इकाई की अध्यक्ष निर्मला शर्मा ने बताया कि पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देशभर म...