आशालता केंद्र में आज होगा साइंस एग्जीबिशन
बोकारो, अगस्त 24 -- सेक्टर 5 स्थित आशालता विकलांग विकास केंद्र में मंगलवार को साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसएबल्ड, बैंगलोर के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में झारखंड के पांच अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व शिक्षक अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा व नवाचार को बढ़ावा देना है। केंद्र की ओर से बताया गया कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक हैं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.