फतेहपुर, मार्च 11 -- औंग। मलवां ब्लाक के आशापुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की शिकाने बीडीओ मलवां को पत्र भेजकर मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम आशापुर निवासी अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने सीडीओ को बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद उन्हें आवास का लाभ नहीं मिला जबकि गांव में कुछ अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिए जाने का आरोप लगाया गया है। उसने कहा कि वह झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं और कई बार आवेदन करने के बाद भी उन्हें आवास स्वीकृत नहीं किया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ मलवां को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। जांच में यदि किसी प्र...