बागेश्वर, जुलाई 9 -- बागेश्वर, संवाददाता। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्त्री संगठन के बैनर तले कार्यकर्त्रियों ने बुधवार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन की मांग की। संगठन का कहना है कि देश में 11 लाख आशाएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में टीकाकरण, स्वच्छता, जच्चा-बच्चा देखभाल, पल्स पोलियो, टीबी मुक्त भारत, डेंगू, कुष्ठ रोग जैसे तमाम काम कर रही हैं। ये सभी काम सरकारी और राज्य कर्मचारियों के हैं, लेकिन सरकारें आशाओं को अपना कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हैं। संगठन की मांग है कि उन्हें तुरंत राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नई टिहरी में वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ज्ञापन में आशाओं ...