अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़। बुधवार को जिला महिला अस्पताल पहुंची आशाओं ने सीएमएस से अस्पताल में तैनात कर्मचारी की शिकायत की। कर्मचारी पर वसूली और भुगतान रोककर मनमानी करने का आरोप लगाया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया में कर्मचारी द्वारा रसीदें रोकी जाती हैं और मेहनताना समय पर नहीं मिलता। मरीजों से आने वाली राशि में कटौती और देरी भी की जाती है। सीएमएस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...