बहराइच, मई 3 -- बाबागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ.महेश विश्वकर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। आशाओं व स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। आशा पुष्पा वर्मा, मसीहा, सामाजिक कार्यकर्ता बद्री सिंह, रामदीन गौतमी ने बताया कि डॉ.विश्वकर्मा के कार्यकाल में अस्पताल की सेवाएं बेहतर हुई हैं। नए अधीक्षक का पिछले तीन-चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। कर्मचारियों को उनके कार्यशैली से असंतोष रहा। जिस अधिकारी के खिलाफ पहले से ही विवाद और असंतोष की स्थिति रही हो, उसे ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में तैनात करना उचित नहीं है। नेपाल सीमावर्ती इस इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रतिदिन 500 से 700 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए मरीज पहुंचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...