आशाओं को दिया गया दस्तक अभियान का प्रशिक्षण
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में आज अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों के लिए दस्तक अभियान का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डॉ. स्नेही ने आशाओं को बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों, टीबी, क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि आशा बहनें स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। दस्तक अभियान के दौरान एनीमिया, दस्त, निमोनिया, कुपोषण जैसी बीमारियों की पहचान कर 108 एम्बुलेंस से रेफर करें। साथ ही पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करें।इस दौरान हैल्थ सुपरवाइजर महिपाल सिंह द्वारा दस्तक अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.