बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में सीएमओ डा. विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। 70 आशा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने विचार रखे।मुख्य चिकित्साधिकारी नें महिलाओं के कार्यों को सराहते हुए कहा कि सभी क्षेत्र में वह आगे आ रही हैं। सरकार की तरफ से महिलाओं के विकास की कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। पांच उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डा. अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. विजयशंकर केशरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, कुशल यादव-जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं धर्मेंद्र आयुष्मान भारत उपस्थित रहे। संचालन डा. रिषिका सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.